BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

UP MLC Result: भाजपा के रतनपाल सिंह ने सपा के डॉ. कफील खान को हराया


वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-यूपी की देवरिया एमएलसी सीट पर चुनाव परिणाम आ गए हैं। यहां भाजपा के रतनपाल ने सपा के डॉ. कफील को तगड़ी पटखनी दी है।
बीजेपी के प्रत्याशी रतनपाल सिंह ने 3251 मतों से जीत हासिल की है।
एमएलसी चुनाव में भाजपा के रतनपाल सिंह ने सपा के डॉ. कफील खान को 3224 मतों के अंतर से हरा दिया। रतनपाल को 4255 मत मिले जबकि
डॉ. कफील खान सिर्फ 1031 मत हासिल कर सके। कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को देवरिया-कुशीनगर स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र के लिए कलेक्ट्रेट में मतगणना हुई।
मतगणना के दौरान करीब 10:30 बजे तक ही जीत की स्थिति साफ होने लगी। बीजेपी से दावेदारी कर रहे डॉ. रतनपाल सिंह अंत तक 3224 मतों से आगे बने रहे
उनके बढ़त को देख समर्थकों के चेहरे पर खुशी का भाव बना रहा। मतगणना के लिए लगाए गए 8 टेबल पर गिनती की गई। अंत तक भाजपा के रतन पाल सिंह को
4255 वोट मिले। वहीं सपा से दावेदारी कर रहे कफील खान को 1031 वोट ही मिल सका। इनके अलावा भारतीय कृषक दल के विनय प्रकाश श्रीवास्तव को 2 मत,
जनता-समता पार्टी के मुक्ति नाथ सिंह को 11, निर्दलीय शैलेश कुशवाहा को 18 और आफताब आलम को 5 वोट मिले। मतगणना में 102 मत अवैध पाए गए।
इस सीट के लिए देवरिया और कुशीनगर जिले के कुल 5526 में से 5424 जनप्रतिनिधियों ने मतदान किया था। बड़े अंतर से जीत पर भाजपा के समर्थकों में खुशी का माहौल है।
कलेक्ट्रेट परिसर में मतगणना समाप्त होने के बाद सपा प्रत्याशी कफील खान ने आरोप लगाया कि भाजपा के पक्ष में जिला प्रशासन खड़ा था।
उन्हें जीत का पूरा भरोसा था। भाजपा का दावा था कि मुझे 800 से अधिक वोट नहीं मिलेंगे , जबकि 1000 से अधिक वोट मिले। बोले जनता का निर्णय स्वीकार करता हूं।